ईरान में मंत्री के रूप में एक और महिला का नामांकन
तेहरान, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने एक और महिला को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए नामांकित किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अहमदीनेजाद ने संसद की उप प्रमुख फातेमेह आलिया को बतौर शिक्षा मंत्री नामांकित किया है। इससे पहले इसी पद के लिए एक अन्य महिला सुसान केशवारेज का नामांकन संसद द्वारा खारिज कर दिया गया था।
गौरतलब है कि अहमदीनेजाद ने अली जाबिही को बतौर ऊर्जा मंत्री नामांकित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications