कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को हैदराबाद भेजेगी
सूत्रों के अनुसार सात दिनों की शोक की अवधि समाप्त हो जाने के बाद ये तीनों नेता हैदराबाद जाएंगे।
नए नेता के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की 10 सितंबर के बाद किसी भी दिन बैठक हो सकती है। केंद्रीय नेता बैठक की निगरानी करने और नए नेता का चुनाव सहज रूप से सुनिश्चित कराने के लिए बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
पार्टी के एक सूत्र ने दिल्ली में कहा, "सात दिनों की शोक अवधि बीत जाने के बाद तीनों नेताओं की यह समिति राज्य में उत्पन्न राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करेगी। उसके बाद विधायक दल की बैठक की तारीख तय की जाएगी।"
वाईएसआर के शोक अवधि बुधवार को समाप्त हो जाएगी।
वाईएसआर के बेटे वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री पद की दौड़ सबसे आगे दिखाई देते हैं। इसके अलावा कार्यवाहक मुख्यमंत्री के.रोसैया, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी.श्रीनिवास और केंद्रीय मंत्री एस.जयपाल रेड्डी इस पद के अन्य दावेदार हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications