फिलीपींस में जहाज डूबा, 20 लोग लापता
मनीला, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के पूर्वी समर प्रांत के तट के निकट सोमवार को एक जहाज डूब गया। इस पर सवार 20 लोग लापता बताए गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पनामा में पंजीकृत इस जहाज पर फिलीपींस के 18 और दक्षिण कोरिया के दो नागरिक सवार थे।
तटरक्षक बल के जवानों ने लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए खोजी अभियान आरंभ कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications