झारखंड के भाजपा विधायक नौ सितम्बर को राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने संसद में यह आश्वासन दिया था कि मानसून सत्र खत्म होने के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी सुगबुगाहट नहीं दिख रही है।"
उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद थी कि महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के साथ-साथ झारखंड विधानसभा के चुनाव की भी घोषणा कर दी जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ।
कुमार ने कहा, "आज की बैठक में तय हुआ है कि पार्टी के झारखंड के सभी विधायक नौ सितम्बर को राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे। बैठक में यह भी तय हुआ है कि जल्द से जल्द चुनाव आयोग जाकर राज्य में चुनाव कराने की मांग की जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications