खरीफ के नुकसान की भरपाई के लिए योजना की आवश्यकता : सरकार
कृषि मंत्रालय के तहत नेशनल रेनफेड एरिया अथारिटी द्वारा तैयार रिपोर्ट 'सूखा प्रबंधन रणनीतियां-2009' में कहा गया है कि खरीफ में हुए नुकसान को पूरा करने के लिए रबी और ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए सजगता से योजना बनाने की आवश्यकता है।
सरकार का कहना है कि खरीफ, रबी से पहले की और रबी की फसलों की सफलता सिंचाई और किसानों की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों से निपटने के तरीकों पर निर्भर है।
देश के 81 बड़े जलाशयों में पानी का भंडार कम है। इनसे पीने का पानी, सिंचाई और विद्युत उत्पादन का कार्य होता है। दूसरा मुद्दा किसानों की खराब माली हालत है। इससे खेती में उनके अतिरिक्त निवेश की क्षमता प्रभावित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications