नेपाल में विस्फोट, 3 मरे
काठमांडू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में रविवार शाम हुए एक बम विस्फोट में तीन लोग मारे गए और सात घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक विस्फोट कैलाली जिले के मालाखेती गांव में हुआ।
जिले के मुख्य अधिकारी शिव प्रसाद ने बताया कि विस्फोट हरक बहादुर मोहता नाम के एक व्यक्ति के मकान में रविवार शाम हुआ। पुलिस ने इसकी जांच आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications