देश स्वाइन फ्लू से निपटने को तैयार, अब तक 131 लोगों की मौत (लीड-1)

आजाद ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर महामारी बन चुकी इस बीमारी के फैलाव को रोकने के दौरान प्रशासन को कुछ नसीहतें मिली हैं।

आजाद ने काठमांडू में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रियों की 27वीं बैठक और डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की 62वीं क्षेत्रीय समिति सत्र के दौरान कहा, "स्वाइन फ्लू के विस्तार को रोकने के लिए इसकी तत्काल पहचान, पुष्ट मामलों का पूर्ण उपचार और जागरूकता पैदा करने के लिए जन-जागरण महत्वपूर्ण हैं।"

यह वार्षिक बैठक स्वास्थ्य मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा और भावी कार्रवाई का खाका तैयार करने का एक मंच है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार आजाद ने कहा है, "फ्लू का वायरस यहां बना रहेगा और हमारे लाख प्रयासों के बाद भी इसका फैलाव होता रहेगा।"

आजाद ने कहा है कि भारत संदिग्ध रोगियों की तत्काल पहचान करने और उनका समय रहते निदान व इलाज करने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है।

आजाद ने कहा कि प्रयोगशाला की जांच क्षमता बढ़ा दी गई है और राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर जुटाए गए चिकित्सकों के द्रुत प्रतिक्रिया दल गठित कर दिए गए हैं।

इस बीच सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब इस बीमारी से देश में कुल 131 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 62 मौंत महाराष्ट्र में, 42 कर्नाटक और 11 गुजरात में हुई हैं।

राजधानी दिल्ली में इस बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत हुई जबकि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों मरीजों को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इनमें 12 साल की एक लड़की और 69 साल का एक वृद्ध शामिल है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन.के.चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया," दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।"

उधर, कर्नाटक राजधानी बेंगलुरू में ही स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 36 हो गई। स्वाइन फ्लू की ताजा शिकार दो महिलाएं हैं। एक 29 वर्षीय गर्भवती महिला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी ओर स्वाइन फ्लू से एक 24 वर्षीय महिला की मौत शुक्रवार को हुई। वह मधुमेह से भी पीड़ित थी। दोनों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 13 लोग इस बीमारी के शिकार हुए जिसमें सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत कर्नाटक, तीन की मौत महाराष्ट्र, दो की मौत आंध्र प्रदेश और एक व्यक्ति की मौत गुजरात में हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+