दुर्गा पूजा के पहले 2 दुरांतो रेलगाड़ियां आरंभ करेगा रेलवे
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली से सियालदह और नई दिल्ली से चेन्नई के बीच दो दुरांतो रेलगाड़ियां आरंभ की जाएंगी।
अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली-चेन्नई दुरांतो सेवा सितम्बर के दूसरे सप्ताह में आरंभ होने की संभावना है।
इस सेवा के एक सप्ताह बाद नई दिल्ली-सियालदह सेवा आरंभ होने की उम्मीद है।
दोनों रेलगाड़ियां साप्ताहिक होंगी और केवल दो या तीन स्थानों पर रुकेंगी। इन रेलगाड़ियों में वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित दोनों प्रकार के डिब्बे लगेंगे।
नई दिल्ली-सियालदह दुरांतो 16 घंटे में अपनी यात्रा पूरा करेगी। यही दूरी तय करने में राजधानी एक्सप्रेस को 17 घंटे लगते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications