भारतीय मूल का वृद्ध नस्लीय हमले में गंभीर रूप से घायल
एक अवकास प्राप्त कर्मचारी इकराम उल हक (67 वर्ष) को दक्षिण लंदन की एक मस्जिद से लौटते समय उनकी पांच वर्षीय पोती के सामने बुरी तरह पीटा गया।
एक 40 वर्षीय व्यक्ति और 12, 14 और 15 वर्ष के तीन किशोरों पर हक पर हमले का आरोप लगाया गया है।
हक की पोती को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसने 31 अगस्त को हुई घटना का पूरा विवरण दिया।
पुलिस जांच दल ने हमले का संबंध दो अन्य उम्रदराज दक्षिण एशियाइयों पर हुए हमले से जोड़ा है।
गिरफ्तार किए गए सभी हमलावर अश्वेत हैं।
कोलकाता में पैदा हुए हक वर्ष 1972 में इंग्लैंड आ गए।
समाचार पत्र डेली मेल के अनुसार चिकित्सकों ने हक के परिजनों को बता दिया है कि उनके जीवित बचने की काफी कम संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications