देश की आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहने की संभावना : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की वर्ष 2009 के लिए व्यापार व विकास पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "चूंकि कुल मांग में घरेलू मांग का बड़ा हिस्सा होता है, लिहाजा दक्षिण एशिया में, खासतौर से भारत में वर्ष 2009 के दौरान वृद्धि के लगातार बने रहने की संभावना है।"
रिपोर्ट में कहा गया है, "दक्षिण एशिया की लगभग सभी अर्थव्यवस्थाओं में वर्ष 2009 के दौरान वृद्धि बनी रहेगी, लेकिन उसकी रफ्तार धीमी होगी। ये अर्थव्यवस्थाएं पूंजी प्रवाह में गिरावट, प्रवासियों से देश में आने वाले धन में कमी और बाहरी मांग में कमी के कारण संकट के प्रभाव का अनुभव कर रही हैं।"
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उत्पादकों की ओर से कच्चे माल की मांग में गिरावट तथा वित्तीय निवेशकों द्वारा प्राथमिक वस्तुओं के बाजार में काल्पनिक स्थितियों के फैला दिए जाने के कारण वर्ष 2009 के दौरान विश्व व्यापार में 11 प्रतिशत के गिरावट की स्थिति पैदा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications