सीनियर छात्र पर हमला करने पर 95 छात्रों को दंड
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि तीसरे सेमेस्टर के छात्र अनिल जमातिया को घायल करने के मामले में अगरतला सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। छात्रों ने एक गर्म लोहे से अनिल की छाती और पीठ दाग दी। इस समय अनिल का इलाज चल जा रहा है।
चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार दास ने आईएएनएस को बताया, "अनिल ने कथित तौर गुरुवार को दूसरे सेमेस्टर के एक छात्र पर लैपटॉप चुराने का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसर सेमेस्टर के छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। महाविद्यालय के अधिकारियों ने हमला करने वाले छात्रों को रविवार को निष्कासित कर दिया।"
उन्होंने बताया, "पांच छात्रों को महाविद्यालय के छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है, जिसमें अनिल भी शामिल है। छात्रों को नौ सितम्बर तक छात्रावास खाली करने को कहा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications