भाजपा ने जसवंत से फिर पीएसी की अध्यक्षता छोड़ने को कहा (लीड-1)

लोकसभा में विपक्ष की उपनेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "व्यक्तिगत आग्रह करने के बाद मैं सार्वजनिक रूप से भी उनसे निवेदन करती हूं कि वह इस पद को छोड़ दें, नहीं तो आगे क्या करना है, यह पार्टी तय करेगी।" उन्होंने कहा कि जसवंत का इस्तीफा न देना न्यायोचित नहीं है।

उन्होंने कहा, "पार्टी ने तय किया है कि जब तक वे इस पद से इस्तीफा नहीं देते हमारे सदस्य समिति की बैठकों में नहीं जाएंगे।"

सुषमा ने जसवंत से उनके आवास पर पिछले दिनों हुई मुलाकात का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए कहा, "मैंने उनसे आग्रह किया था कि संसदीय परम्परा का पालन करते हुए वह पीएसी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दें लेकिन उन्होंने मेरे इस आग्रह को ठुकरा दिया था।"

इससे पहले, जसवंत ने आज पीएसी की बैठक की। भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्य इस बैठक से नदारद रहे। जसवंत ने पीएसी अध्यक्ष का पद छोड़ने के भाजपा के आग्रह को ठुकराते हुए आज इसकी पहली बैठक बुलाई थी।

भाजपा के यशवंत सिन्हा, गोपीनाथ मुंडे, नारायण सिंह केसरी और शांता कुमार इसके सदस्य हैं। राजग सहयोगी व स्वतंत्र भारत पक्ष के राज्यसभा सदस्य शरद अनंत राव जोशी भी इस समिति के सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों ने पीएसी की बैठक का बहिष्कार किया।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जसवंत ने कहा कि बैठक में समिति के 22 में से 15 सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं भाजपा में नहीं हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+