राष्ट्रीय पुरस्कारों में छाईं दक्षिण की फिल्में (लीड-1)
कन्नड़ अभिनेत्री उमाश्री को फिल्म 'गुलाबी टाकीज' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। बॉलीवुड के सितारे आमिर खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'तारे जमीन पर' को सर्वश्रेष्ठ परिवार कल्याण फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।
डिस्लेक्सिया बीमारी से पीड़ित बच्चे पर बनी फिल्म 'तारे जमीन पर' के गीत 'मां' के लिए प्रसून जोशी को सर्वश्रेष्ठ गीतकार चुना गया है। इसी गीत के लिए शंकर महादेवन को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार दिया जाएगा।
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'चक दे! इंडिया' को समग्र मनोरंजन की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है।
अनिल कपूर की फिल्म 'गांधी माय फादर' दो पुरस्कारों के लिए चयनित है। फिल्म के निर्देशक फिरोज अब्बास खान को सर्वश्रेष्ठ पटकथा और फिल्म में गांधी की भूमिका निभाने वाले दर्शन जरीवाला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए चुना गया है।
धार्मिक अंतर्धारा को दर्शाती निर्देशक भावना तलवार की पहली फिल्म 'धर्म' को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा।
1920 से 1948 के बीच कांजीवरम के हेंडलूम सिल्क उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'कांजीवरम' एक गैर राजनीतिक बुनकर की कहानी है। निजी आवश्यकताओं को पूरा करने की जद्दोजहद और सामाजिक समानता के लक्ष्य को पाने की कोशिश में उसका साम्यवाद की ओर झुकाव हो जाता है और जल्दी ही वह साम्यवाद की विचारधारा की वकालत करने वाला एक क्रांतिकारी नेता बन जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications