रेड्डी के हेलीकॉप्टर हादसे की होगी सीबीआई जांच (लीड-1)
राज्य की गृह मंत्री पी.सबिता इंद्र रेड्डी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने राज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। हेलीकॉप्टर हादसे में रेड्डी सहित पांच लोग मारे गए थे।
रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश संबंधी पत्र भेजा है। उन्होंने कहा, "इस संबंध में कार्यवाहक मुख्यमंत्री के.रौसेया ने भी चिदंबरम से फोन पर बात की और चिदंबरम भी राज्य सरकार के अनुरोध से सहमत हैं।"
रेड्डी ने कहा कि दरअसल हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर कई संदेह प्रकट किए जा रहे हैं, इसी कारण राज्य सरकार ने जांच करवाने का फैसला किया है।
राज्य सरकार ने भी हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति में अवकाश प्राप्त भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी व वीआईपी सुरक्षा विशेषज्ञ एम.आर.रेड्डी और पूर्व महानिदेशक (नगर विमानन) एच.एस.कोला को शामिल किया गया है।
समिति से दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रेड्डी ने कहा कि समिति को राज्य सरकार सभी संभव सहायता प्रदान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications