जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर एक बजे के करीब जम्मू से 150 किलामीटर दूर अस्सर के नजदीक हुई। बस जम्मू से डोडा जा रही थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। घटना स्थल से 20 शवों को निकाला गया है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बटोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उन्होंने बताया कि घायलों में 10 की हालत गंभीर है। इस घटना पर राज्य के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने दुख व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications