मैं तानाशाह नहीं था : मुशर्रफ
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने एक निजी टीवी चैनल के हवाले से खबर दी है कि मुशर्रफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कैद (पीएमएल-क्यू) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा, "यदि मैं तानाशाह रहा होता तो मेरे कार्यकाल के दौरान मीडिया को आजादी न मिल पाई होती।"
मुशर्रफ व पीएमएल-क्यू के बीच इस बैठक के दौरान पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति, वहां आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।
मुशर्रफ ने लंदन में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी है। वह वहां एक लंबे अध्ययन के लिए गए हुए हैं। वहां वह अपने करीबी सहयोगियों की ओर से आयोजित इफ्तार दावतों में हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications