इंडोनेशिया में नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
जकार्ता, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी केलिमांटन इलाके में सोमवार दोपहर नौसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी नौ लोगों के मारे जाने की आशंका है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सेना के प्रवक्ता सागोम टैंबोन के हवाले से बताया कि रेयान के पूर्वी कालीमांटन जिले में नौसेना का नोमाड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
समाचार पोर्टल 'डेटिक डाट काम' ने टैंबोन के हवाले से बताया,"अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमें फिलहाल नौसेना के प्रवक्ता से इस बारे में और जानकारी नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications