संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अच्छा है रोना
एक नए अध्ययन में कहा गया है कि संबंधों को बेहतर बनाने के लिए रोना अच्छा साबित होता है। अभी तक रोने को शारीरिक दर्द या तनाव के लक्षण के रूप में जाना जाता था।
तेल अवीव विश्वविद्यालय (टीएयू) के प्राणीशास्त्री और विकासवादी जीवविज्ञानी ओरेन हेस्सोन का कहना है कि भले ही आंसू तनाव के संकेत देते हैं लेकिन वह एक दूसरे को निकट लाने में भी कारगर साबित होता है।
ओरेन ने कहा, "आंसू लोगों को निकट लाने के लिए विकास आधारित तंत्र की तरह भी काम करता है। यह एक अत्यधिक विकसित व्यवहार है, जिससे आप नजदीकी लोगों से संबंध बेहतर बना सकते हैं।"
ओरेन ने कहा , "हमारी एक-दूसरे के प्रति विनम्रता, आवश्यकताओं और सामाजिक जुड़ावों को दर्शाने वाले सुराग विश्वसनीय जानकारी देने वाले होते हैं। मेरे अध्ययन का मकसद यह जानना था कि भावनात्मक आंसुओं का विकासात्मक कारणों से क्या संबंध है।"
ओरेन ने कहा "मेरा परीक्षण बताता है कि धुंधली होती दृष्टि और आंसू हमारी विनम्रता, मदद के लिए हमारी पुकार, और जुड़ाव को प्रदर्शित करते हैं। सामूहिक रूप में वह सामंजस्य को प्रदर्शित करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications