शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 16 हजार के पार (राउंडअप)
मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 327 अंकों की वृद्धि के साथ 16 हजार से ऊपर 16016.32 और निफ्टी 103 अंकों की वृद्धि के साथ 4782.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 327.20 अंकों (2.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,016.32 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,035.50 के ऊपरी और 15,793.27 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 104.15 की वृद्धि के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 102.50 अंकों (2.1 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,782.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,790.00 के ऊपरी और 4,679.30 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी दो अंकों की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 134.55 अंकों (2.31 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,967.77 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 197.96 अंकों (2.83 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,189.47 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, धातु, बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) सेक्टर की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
रियल्टी के शेयर मूल्यों में 5.49 प्रतिशत, धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 3.95 प्रतिशत, बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 3.10 प्रतिशत और सीडी के शेयर मूल्यों में 2.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 2243 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। केवल 589 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications