भारतीय छात्रा को ऑस्ट्रेलिया में मिली पहचान
चिकित्सा मानव-शास्त्र की छात्रा बृजनाथ दुनिया के उन आठ छात्रों में शामिल हैं जिन्हें 'यंग वॉइसेज इन रिसर्च' निबंध प्रतियोगिता में पहचान मिली है।
उनके निबंध 'पेन्स एंड निडल्स' को 415 प्रस्तुतियों में से चयनित किया गया है। जिसे लेन्सेट द्वारा 2009 के अंत में एक संकलन में प्रकाशित किया जाएगा।
उनका यह निबंध शिक्षा व स्वास्थ्य के बीच संबंध दिखाता है और गरीबों को सही उपकरणों से लैस करने की बात पर जोर देता है।
बृजनाथ को 2010 में अपनी पीएचडी पूरी होने की उम्मीद है। पीएचडी करने के बाद वह भारत लौटना और पढ़ाना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications