जसंवत ने की पीएसी की बैठक, राजग सदस्य रहे नदारद
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने सोमवार को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्य इस बैठक से नदारद रहे।
जसवंत ने पीएसी अध्यक्ष का पद छोड़ने के भाजपा के आग्रह को ठुकराते हुए आज इसकी पहली बैठक बुलाई। भाजपा के यशवंत सिन्हा, गोपीनाथ मुंडे, नारायण सिंह केसरी और शांता कुमार इसके सदस्य हैं। राजग सहयोगी व स्वतंत्र भारत पक्ष के राज्यसभा सदस्य शरद अनंत राव जोशी भी इस समिति के सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों ने पीएसी की बैठक का बहिष्कार किया।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अपने सदस्यों को आगाह किया है कि जब तक कि जसवंत सिंह अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे देते तब तक वे पीएसी की गतिविधियों से दूर रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications