सांगली और मिराज में कर्फ्यू जारी (लीड-1)

मिराज में गणेश उत्सव के दौरान एक पोस्टर को लेकर हुए विवाद के बाद हुई सांप्रदायिक झड़पों की वजह से जिले के दोनों शहरों में रविवार को कर्फ्यू लगाया गया।

सांगली के पुलिस अधीक्षक कृष्ण प्रकाश ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए सोमवार को कर्फ्यू में छूट दी गई।

सोमवार को शिवसेना नेता नीलम घोरे, दिवाकर राउत और परशुराम उपुकार को कथित रूप से कर्फ्यू के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मुंबई में पुलिस ने भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह सांगली और मिराज पहुंचने के लिए कोल्हापुर जा रहे थे।

मिराज में तनाव दो सितंबर को उस समय शुरू हुआ जब गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान 'हिंदू संगठन गणेशोत्सव मंडल' ने झांकी निकाली, जिसमें एक पोस्टर में छत्रपति शिवाजी को मुगल सैनिक अफजल खान की हत्या करते दिखाया गया। इसकी वजह से दो समूहों के बीच झड़पे हुईं।

पुलिस अधीक्षत कृष्ण प्रकाश ने पोस्टर के संबंध में कहा, "यह एक ऐतिहासिक तथ्य है और इसे कोई चुनौती भी नहीं दे सकता लेकिन झांकी के आयोजकों ने इसे ऐसे जगह लगाया जहां से इसे सभी देख सकते थे। हमने ऐसा करने से मना किया था।"

पुलिस ने विभिन्न समुदायों के लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+