झारखंड में सूखे के बाद अब बाढ़ का कहर
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य में 300 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अनेक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राजधानी रांची सहित अनेक भागों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
पिछले चार दिनों से रांची में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच शहर में बिजली की भी कटौती होने लगी है। रांची में रविवार से बिजली नहीं है।
रांची, जमशेदपुर, बोकारो और रामगढ़ बाढ़ से प्रमुख रूप से प्रभावित हैं। राजधानी रांची से 45 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले की स्थिति काफी खराब है।
रामगढ जिले के करीब दो तिहाई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिले में बाढ़ की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर के ऊपर छह फुट पानी बह रह है।
रांची मौसम विभाग के प्रमुख जी. के. मोहंती ने कहा, "राज्य में मंगलवार से बारिश में कमी आ सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications