मानव तस्कर गिरफ्तार, 4 नेपाली युवतियां मुक्त
जिले के बढ़नी थाना-प्रभारी राम आसरे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि तस्कर कशीदी मियां(35) को रविवार शाम उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह इन युवतियों को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में था। इन सभी युवतियों की उम्र लगभग 20 वर्ष है।
आसरे के अनुसार मियां ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला और नेपाल स्थित एक मानव तस्कर गिरोह के लिए काम करता है। प्रदेश के सीमावर्ती कई जिलों में इस गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं।
मियां ने पुलिस को बताया कि उसने नेपाल के मकवानपुर जिले की चारों युवतियों को दिल्ली में अच्छे वेतन पर नौकरी देने का झांसा दिया। योजना के अनुसार इनको कुवैत भेजा जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications