महिला ने 3 बच्चों के साथ जहर खाया
पुलिस के अनुसार कैमल डुमरी गांव निवासी सुमन सिंह की पत्नी वीणा देवी ने सोमवार को अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने वीणा और उसके बच्चों को हाजीपुर के लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई।
लालगंज के थाना प्रभारी राज बिन्दु ने बताया कि मृतकों में आठ वर्ष की बच्ची और दो वर्ष का बच्चा शामिल है। वीणा और उसके एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह पारिवारिक विवाद बतायी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications