वाईएसआर के हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सीबीआई जांच
हैदराबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से उस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है, जिसमें मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी और अन्य चार लोगों की मौत हो गई थी।
राज्य की गृह मंत्री पी.सबिता इंद्रा रेड्डी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम राज्य के इस अनुरोध से सहमत हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी एम.आर. रेड्डी और नागरिक उड्डयन के पूर्व निदेशक एच.एस.कोला की दो सदस्यीय विशेषज्ञ समिति को भी जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications