हिंद महासागर की निगरानी के लिए उपग्रह का प्रक्षेपण इसी महीने
चेन्नई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। हिंद महासागर की निगरानी के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) 20 से 25 सितंबर के बीच एक विशिष्ट उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा।
इसरो के एक अधिकारी ने फोन पर बताया कि ओशनसैट 2 उपग्रह का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से किया जायेगा। इस उपग्रह को पृथ्वी से 720 किलोमीटर दूर सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जायेगा। इसे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) द्वारा प्रक्षेपित किया जायेगा।
एक अधिकारी ने बताया कि पीएसएलवी यान कई छोटे "नैनो" उपग्रह भी ले जायेगा।
यह उपग्रह भारतीय कृषि के मद्देनजर मानसूनी हवाओं के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध करवा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications