वंचितों के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखाएं : प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि इन वंचित समूहों के प्रति न तो पर्याप्त संवेदनशीलता दिखाई गई और ही उन्हें समझने का प्रयास किया गया। उन्होंने देश में वंचित समूहों को विकास की प्रक्रिया में बराबर का भागीदार बनाने का आह्वान किया।
राज्यों के सामाजिक न्याय व कल्याण मंत्रियों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "दुर्भाग्यवश यह नहीं कहा जा सकता कि इन वंचितों की समस्याओं को सुलझाने की दिशा में पर्याप्त संवेदनशीलता दिखाई गई या फिर उन्हें समझा गया।"
उन्होंने कहा, "हमने विकास किया है लेकिन यह विकास उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुआ है। वंचित समूहों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाया जाना चाहिए।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "वंचितों को समाज की मुख्यधारा से बाहर रहने की इस समस्या की जड़ सामाजिक पूर्वाग्रहों और संबंधित भेदभावों में निहित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications