मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तर मध्य रेलव (इलाहाबाद) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश दत्त वाजपेयी ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिर्जापुर जिले के जिगना और मांडा रेलवे स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए, जिससे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वाजपेयी ने बताया कि रेलमार्ग को ठीक करने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications