मप्र के सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षक हड़ताल पर
'शासकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ' के अनुसार राज्य सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर शिक्षकों को नए वेतनमान का लाभ नही दे रही है। संघ का कहना है कि अगस्त में राज्य सरकार ने शिक्षकों को इस वेतनमान का लाभ देने का भरोसा दिलाया था मगर ऐसा नहीं होने पर शिक्षकों को हड़ताल पर जाना पड़ा है।
महाविद्यालयों के शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से राज्य के लगभग 250 महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ है। संघ ने हड़ताल में 7,000 से अधिक शिक्षकों के शामिल होने का दावा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications