एतिसलात डीबी को आईटी सेवा देगी टेक महिंद्रा
इससे पहले श्वेन टेलीकॉम नाम वाली एतिसलात डीबी ने एक बयान में कहा कि 10 वर्ष का यह सौदा 2,000 करोड़ रुपये का है।
एतिसलात के एक प्रवक्ता ने कहा कि मिस्र में एतिसलात की सेवा आरंभ करने के दौरान टेक महिंद्रा का रिकार्ड काफी अच्छा रहा।
एतिसलात डीबी यूएई स्थित एतिसलात और मुंबई की डायनामिक्स बालवाज समूह का संयुक्त उपक्रम है, जिसने रियल स्टेट, सेवा क्षेत्र, निर्माण सामग्री, डेयरी, शिक्षा के बाद टेलीकॉम क्षेत्र में प्रवेश किया है।
कंपनी को 15 क्षेत्रों में सेवा देने का लाइसेंस मिला है और वह मोबाइल के साथ इंटरनेट सेवा और फिक्स टेलीफोन सेवा उपलब्ध कराने में सक्षम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications