ग्वाटेमाला में 37 जेल अधिकारी बर्खास्त
समाचार एजेंसी ईएफपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि देश के दक्षिणी प्रांत सांता रोजा की ईवन बोकारेन जेल में शनिवार को छापे के बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
छापे के दौरान अधिकारियों ने नकदी के अलावा, छह पिस्तौलें, एक ग्रनेड, 171 गोलियां, 33 मोबाइल तथा 5.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
मंत्रालय और जेल के अधिकारियों ने घटना के बाद कठोर कदम उठाते हुए जेल में तैनात 37 जेल अधिकारियों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications