अल्जाइमर से संबंधित नए जीन्स की खोज
शोधकर्ताओं ने 16,000 व्यक्तियों पर अध्ययन के बाद तीनों जीन्स का पता लगाया है। उम्मीद की जा रही है कि इस रोग के आनुवांशिक अध्ययन के जरिए इसके इलाज के नए रास्ते खुलेंगे।
अल्जाइमर रोग से संबंधित आखिरी और एकमात्र जीन एपीओई 4 है, जिस पर शोधकर्ताओं का प्रमुख ध्यान रहा है लेकिन शोधकर्ताओं ने अब सीएलयू और पीआईसीएलएम जीन्स को खोज निकाला है।
ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने शोध के आंकड़ों को फ्रांसीसी शोधकर्ताओं के साथ साझा किया है, जिन्होंने अल्जाइमर से संबंधित एक अन्य जीन सीआर1 को खोज निकाला है।
अल्जाइमर शोध ट्रस्ट और चिकित्सा शोध परिषद के शोधकर्ताओं ने इन जीन्स के संबंध में अध्ययन किया है। शोध दल प्रमुख और अल्जाइमर शोध ट्रस्ट की प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार जूली विलियम्स ने कहा, "यह शोध हमारी सोच बदल रहा है कि आखिर अल्जाइमर रोग की वजह क्या होती है। इसके अलावा इससे हमें रोग के उपचार के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications