हनीफ मामले से आस्ट्रेलिया की पुलिस ने सबक लिया
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के अनुसार नेगस ने कहा कि एएफपी ने "हनीफ के मामले से सबक लिया है।"
जांच में हनीफ के आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला था।
उन्होंने कहा, "कई कदम उठाया जा रहा हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम कानून लागू करने के एक अत्याधुनिक मोड़ पर है। हम चाहेंगे कि इस संगठन को पूरी दुनिया में अच्छी चीजों के लिए जाना जाए।"
नेगस ने कहा कि सभी शोधों मे कहा गया है कि आतंकवाद एक पीढ़ी तक कायम रह सकता है और आस्ट्रेलिया में आतंकवाद के खतरे को वह बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में बम हमले की योजना बनाने वालों को अपने मोबाइल फोन का सिमकार्ड उपलब्ध कराने के कारण हनीफ को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में जुलाई 2007 में गिरफ्तार किया गया था। उसे तीन सप्ताह पुलिस हिरासत में बिताने पड़े थे।
बाद में हनीफ के खिलाफ लगे आरोप हटा लिए गए और वह अपने परिवार के पास बेंगलुरू लौट आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications