पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश, लाखों बेघर
राज्य के वित्तमंत्री असीम दासगुप्ता ने कहा, " पूरे राज्य में अब तक कम से कम 150,000 लोग बेघर हो चुके हैं। सुंदरवन के कई हिस्सों पाथरप्रतिमा, कुलताली, गोसाबा और बसंती तथा दक्षिणी 24 परगना जिले के सागर द्वीप सहित कई क्षेत्र मूसलाधार बारिश से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।"
सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार पहले ही पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, मुर्शिदाबाद, बांकुरा और पुरुलिया के अलावा दक्षिणी तथा उत्तरी 24 परगना जिलों के प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री पहुंचा चुकी है।
मुर्शिदाबाद में पिछले तीन दिनों में 21 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है, जो राज्य में सर्वाधिक है। दासगुप्ता ने कहा," राज्य सरकार स्थितियों पर नजर रखे हुए है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications