अमेरिका का हथियार बिक्री 50 फीसदी बढ़ा
कुल 3.7 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री कर इटली दूसरे और 3.5 अरब डॉलर की बिक्री के साथ रूस तीसरे स्थान पर रहा।
अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष विश्व में हथियारों की कुल बिक्री में अमेरिका का हिस्सा 68 फीसदी रहा। अमेरिका ने वर्ष 2008 में 37.8 अरब डॉलर के हथियार बेचे, जबकि वर्ष 2007 में यह बिक्री 25.4 अरब डॉलर की थी।
अमेरिकी हथियारों की बिक्री में यह बढ़ोतरी वैश्विक हथियार बिक्री में 7.6 फीसदी की कमी के बावजूद दर्ज की गई है। पिछले वर्ष दुनिया में कुल 55.2 अरब डॉलर के हथियार बेचे गए। इस दौरान मध्य पूर्व और एशिया से अमेरिका को नए आर्डर मिले।
समाचार पत्र ने 'कांग्रेस अनुसंधान सेवा' की रपट के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है। इस सेवा को कांग्रेस का थिंक टैंक माना जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2007 में 10.8 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री करने वाले रूस के हथियार व्यापार में भारी गिरावट आई है।
अमेरिका विकासशील देशों को हथियार बेचने के मामले में भी सबसे आगे रहा। उसने पिछले वर्ष 29.6 अरब डॉलर के हथियार इन्हीं देशों के बेचे जो उसकी कुल बिक्री का 70 फीसदी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications