मनसे के दो पदाधिकारी शिव सेना में लौटे
मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को तगड़ा झटका लगा है। उसके एक उपाध्यक्ष और एक महासचिव ने पार्टी छोड़ दी है और शिव सेना का दामन थाम लिया है।
महासचिव संजय गड़ी और उपाध्यक्ष संजन गड़ी पति-पत्नी हैं। दोनों रविवार को शिव सेना में शामिल हो गए। यह उनकी घर वापसी बताई जा रही है।
संजय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह हमारे लिए घर वापसी है क्योंकि हम हैं तो शिव सैनिक ही। अब हम अगले विधानसभा चुनाव में जीतोड़ मेहनत करेंगे।"
दोनों नेताओं के मनसे छोड़ने से पार्टी को झटका लगा है। इससे पहले भी मनसे के कई पदाधिकारी शिव सेना में लौट चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications