बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 36 हुई
स्वाइन फ्लू की ताजा शिकार दो महिलाएं हैं। एक 29 वर्षीय गर्भवती महिला ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर स्वाइन फ्लू से एक 24 वर्षीय महिला की मौत शुक्रवार को हुई। वह मधुमेह से भी पीड़ित थी। दोनों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से ज्यादा लोगों के मरने की असली वजह का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएचएएनएस) के न्यूरो-वीरोलॉजी विभाग के प्रमुख वी. रवि के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों का एक समूह चिकिस्तीय अध्ययन करेगा।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव टी.एस. चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया, "विशेषज्ञ स्वाइन फ्लू से हुई हर मौत का अध्ययन करेंगे और असली वजह का पता लगाएंगे।"
गौरतलब है कि राज्य में 17 और लोगों की जांच सकारात्मक रही है। अब तक कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से कुल 587 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications