डिस्कवरी के अंतरिक्ष यात्रियों ने पूरी की तीसरी चहल-कदमी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री जॉन 'डैनी' और स्वीड क्रिस्टर फग्लिसांग ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4.39 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय शाम 8.39 बजे) साढ़े छह घंटे की पूर्वनियोजित चहल-कदमी शुरू की।
उन्हें केंद्र से अतिरिक्त पुर्जो को जोड़ना था। साथ ही पृथ्वी के सापेक्ष केंद्र की स्थिति निर्धारित करने में सहायक एक युक्ति को भी बदलना था।
ओलिवास और फग्लिसांग ने आईएसएस के बाहर शुक्रवार को छह घंटे से अधिक की एक अंतरिक्ष चहल-कदमी पूरी की थी। इस दौरान उन्होंने स्टेशन को ठंडा रखने वाला नया अमोनिया टैंक लगाया था।
कक्षीय प्रयोगशाला के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के मकसद से यहां नए यंत्र और प्रयोगों को पहुंचाने के लिए इस 13 दिवसीय मिशन की योजना बनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications