बांग्लादेश में पूर्व मंत्री की सड़क हादसे में मौत
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब रहमान अपनी गाड़ी से सिलहट से राजघानी ढाका लौट रहे थे। इस दौरान उनका चालक गाड़ी पर से अपना संतुलन खो बैठा। दुर्घटना में रहमान सहित तीन अन्य लोगों की मौत हो गई।
77 वर्षीय रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालीदा जिया के बेहद करीबी थे। मार्च 2006 में जिया के साथ भारत दौरे पर गए बांग्लादेशी दल के वह प्रमुख सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications