ग्रीस में चुनावों से पहले आर्थिक सुधार का विरोध
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि उत्तरी तटीय शहर थेसालोनिकी में 10,000 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की ओर मार्च किया जहां प्रधानमंत्री कोस्टास कारामानलिस देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री कारामानलिस ने कहा कि वह नया जनादेश मांग रहे हैं ताकि ग्रीस में इस वर्ष नाजूक दौर में पहुंच चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वह बेहतर प्रयास कर सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications