मुशर्रफ पर मुकदमा को लेकर सऊदी अरब में होगी चर्चा
सूत्रों ने कहा है कि शरीफ और चौधरी अब्दुल्लाह से मुलाकात करने के लिए इसी महीने सऊदी अरब जाएंगे। अब्दुल्लाह ने मुशर्रफ से भी आग्रह किया है कि वह ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे कि पाकिस्तान का राजनीतिक माहौल और खराब हो जाए।
मुशर्रफ ने लंदन में कहा था कि सऊदी के शाह पाकिस्तान के राजनीतिक हालात को लेकर चिंतित हैं और वह चाहते हैं कि पाकिस्तान का राजनीतिक नेतृत्व समझदारी और जिम्मेदारी का परिचय दे और देश के विकास के लिए कदम उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications