लिट्टे ने कराया था श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ियों पर हमला : पाकिस्तान
गिलानी ने संवाददाताओं को बताया कि जांचकर्ताओं को संकेत मिले हैं कि तमिल लड़ाकों ने हमले के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराई थी।
गिलानी ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह लीबिया में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे से मुलाकात की थी और हमले में तमिल लड़ाकों के शामिल होने की संभावना पर चर्चा की थी।
गिलानी ने कहा कि श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान जल्द ही एक दल श्रीलंका भेजेगा।
ज्ञात हो कि तहरीक-ए-तालिबान पंजाब ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications