जसवंत सिंह 26 सितंबर को पाकिस्तान पहुंचेंगे
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि भारत के पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह 26 सितंबर को कराची पहुंचेंगे और 27 सितंबर को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे। वह इस्लामाबाद प्रेस क्लब में अपनी विवादास्पद किताब 'जिन्ना: इंडिया, पार्टिशन, इंडिपेंडेंस' के एक लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे।
जसवंत यहां के 'मिस्टर बुक्स' पुस्तक भंडार के मालिक और प्रकाशक मोहम्मद यूसुफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। उन्हें कई प्रयासों के बाद पाकिस्तान का दौरा करने की इजाजत दी गई है।
गौरतलब है कि इसी पुस्तक को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद जसवंत को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications