महिला विधायक को धमकी देने वाले 4 व्यक्ति गिरफ्तार
सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक आर.सी पटेल ने आईएएनएस को बताया, "चारों व्यक्तियों को शनिवार रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। ये चारों विधायक रेणुका सिंह से फिरौती मांग रहे थे।"
रेणुका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आदिवासी नेता हैं और सरगुजा के प्रेमनगर से विधायक हैं।
पुलिस को विधायक से सूचना मिली कि उन्हें नक्सलियों का भेजा एक पत्र मिला जिसमें 13 लाख रुपये की मांग की गई है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को छापेमारी शुरू की।
गिरफ्तार किए गए चारों व्यक्तियों ने इस महिला विधायक को पत्र भेजने के अलावा उनके मोबाइल पर फोन करके धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो इसका अंजाम बुरा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications