स्वाइन फ्लू से 13 की मौत, मृतकों की संख्या 131 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार स्वाइन फ्लू की वजह से अब तक सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र (62) में हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक (42), गुजरात (11), आंध्र प्रदेश (5), दिल्ली (3), तमिलनाडु (3), उत्तराखंड (1), गोवा (1), केरल (2) और छत्तीसगढ़ (1) शामिल हैं।
बयान के अनुसार रविवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19 नए मामले सामने आए। इसके बाद कर्नाटक में 17, आंध्र प्रदेश में 8, केरल में 3, हरियाणा में 2, पश्चिम बंगाल में 1, उत्तराखंड में 1, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 1 और छत्तीसगढ़ में 1 मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications