अफगानिस्तान में अपनी राजनीति भूमिका मजबूत बनाएगा ईयू
स्टॉकहोम, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वीडन के विदेश मंत्री कार्ल बिल्ड का कहना है कि यूरोपीय संघ (ईयू) अफगानिस्तान में अपनी मौजूदगी, विशेष रूप से अपनी राजनीतिक भूमिका को और मजबूत बनाएगा।
ईयू विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की समाप्ति पर शनिवार को बिल्ड ने संवाददाताओं से कहा, "हम अफगानिस्तान में लंबे समय तक रहेंगे। वहां हमारी मौजूदगी राजनीतिक तौर पर ज्यादा होगी।"
उन्होंने कहा, "इस बैठक में हमने अफगानिस्तान को लेकर राजनीति रणनीति के बारे में चर्चा की। हम वहां अपनी नागरिक, आर्थिक और राजनीतिक भूमिका को और मजबूत करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications