क्यूबा के विदेश मंत्री का उत्तर कोरियाई दौरा पूरा
प्योंगयांग, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रुनो रोड्रिगेज पारिल्ला का तीन दिवसीय उत्तर कोरियाई दौरा शनिवार को पूरा हो गया।
समाचार एजेंसी प्रेसना लैटिना के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पारिल्ला की प्योंगयांग यात्रा से दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद जारी करने में सहायता मिली है। पारिल्ला का यह पहला उत्तर कोरियाई दौरा था।
क्यूबा के विदेश मंत्री यहां गुरुवार को पहुंचे थे। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने उत्तर कोरिया के शिक्षा मंत्री, विदेश एवं व्यापार मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications