जहाज का संतुलन बिगड़ा, 964 लोग सुरक्षित बचाए गए
जम्बोआंगा सिटी (फिलीपीन), 6 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस में दक्षिणी तट के निकट रविवार को एक जहाज संतुलन बिगड़ गया लेकिन उस पर सवार सभी 964 लोगों को सुरक्षति बचा लिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह जहाज दक्षिणी शहर जनरल सांटोस से शनिवार को मध्य शहर इलोइलो के लिए चला था। इस पर 847 यात्री और चालक दल के 117 लोग सवार थे।
जम्बोआंगा प्रायद्वीप पर इस जहाज का संतुलन बिगड़ने लगा और फिर कैप्टन ने सभी लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया।
इस जहाज की संचालन कंपनी के उपाध्यक्ष जेस सुपान ने बताया, "सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications