सशस्त्र लुटेरों ने रेलगाड़ी में विकलांगों को लूटा
पुलिस ने रविवार को बताया कि लुटेरों ने पटना के पास करौता और बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच शनिवार की देर रात रेलगाड़ी में अन्य विकलांगों को लूटने के के पहले विश्वकर्मा शर्मा नामक एक स्कूल अध्यापक को गोली मार कर घायल कर दिया।
पुलिस ने कहा, "पटना स्टेशन से रेलगाड़ी के छूटने के थोड़ी ही देर बाद दर्जन भर सशस्त्र लुटेरे यात्री के रूप में खुसरूपुर स्टेशन पर विकलांगों की विशेष बोगी में चढ़ गए और उन्होंने यात्रियों को बंदूक के बल पर लूट लिया। लुटेरों में ज्यादातर युवक शामिल थे।"
पुलिस के अनुसार, घायल शिक्षक शर्मा को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है।
रविवार की देर शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications